War 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को पछाड़ा, बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी हिट
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की War 2 ने 3 दिन में ₹143 करोड़ कमाकर अक्षय कुमार की Sky Force को पीछे छोड़ा। हालांकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई।

3 दिन में ₹143 करोड़, अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स को पछाड़ा
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 ने रिलीज़ के शुरुआती दिनों में ज़बरदस्त शुरुआत की, लेकिन तीसरे दिन कलेक्शन में गिरावट ने इसकी रफ्तार धीमी कर दी। बावजूद इसके, फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में ₹143 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और यह 2025 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
3 दिन का कलेक्शन रिपोर्ट
- पहला दिन (गुरुवार): ₹52.5 करोड़
- दूसरा दिन (शुक्रवार/स्वतंत्रता दिवस): ₹57.5 करोड़
- तीसरा दिन (शनिवार): ₹33 करोड़
कुल – ₹143 करोड़ (नेट कलेक्शन), जबकि ग्रॉस घरेलू कलेक्शन ₹168.74 करोड़ तक पहुंच गया है।
Sky Force को पीछे छोड़ा
तीसरे दिन की बड़ी गिरावट के बावजूद War 2 ने अक्षय कुमार की Sky Force (₹134.93 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म अब 2025 की 7वीं सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में आमिर खान की सितारे ज़मीन पर (₹166.58 करोड़) और अजय देवगन की Raid 2 (₹179.3 करोड़) को भी पछाड़ सकती है और इस साल की टॉप 5 फिल्मों में जगह बना सकती है।
2025 की अब तक की टॉप 10 हिट फिल्में
- छावा – ₹615.39 करोड़
- सैयारा – ₹331.52 करोड़
- महावतार नरसिम्हा – ₹201.79 करोड़
- हाउसफुल 5 – ₹198.41 करोड़
- रेड 2 – ₹179.3 करोड़
- सितारे ज़मीन पर – ₹166.58 करोड़
- वॉर 2 – ₹143 करोड़
- स्काई फाॅर्स – ₹134.93 करोड़
- सिकंदर – ₹129.95 करोड़
- केसरी चैप्टर 2 – ₹94.48 करोड़
अस्वीकरण: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डेटा विभिन्न स्रोतों और शोध से एकत्र किया जाता है। ये कलेक्शन के आंकड़े अनुमानित हैं और बॉक्सऑफिस इंडेक्स डेटा की प्रामाणिकता के बारे में कोई दावा नहीं करता है।