Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: आमिर खान की फ़िल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे!

आमिर खान और जेनेलिया डी’सूज़ा अभिनीत और आर.एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित फ़िल्म “सितारे ज़मीन पर” ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शुरुआती दो दिनों में भारत में ₹30.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में से एक मानी जा रही यह फ़िल्म 20 जून 2025 को रिलीज़ होने के बाद से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

सितारे ज़मीन पर पहले दो दिनों में कितनी कमाई की

फ़िल्म ने अपने पहले शुक्रवार को ₹10.70 करोड़ की अच्छी शुरुआत की। Sacnilk के अनुसार, पहले शनिवार को “सितारे ज़मीन पर” के कलेक्शन में उल्लेखनीय उछाल देखा गया और इसने ₹20.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो कि पहले दिन से 88.79% की बढ़ोतरी है।

सितारे ज़मीन पर का तीसरे दिन का नेट कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, सितारे ज़मीन पर ने तीसरे दिन (रविवार) को दोपहर तक ₹10.44 करोड़ नेट की कमाई कर ली है। श्याम और रात के शो में इसमें डबल से ज्यादा की बढ़त हों सकती है।

सितारे ज़मीन पर का तीन दिन का नेट कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, “सितारे ज़मीन पर” का भारत में दिन-वार नेट कलेक्शन इस प्रकार है:

  • पहला दिन (पहला शुक्रवार): ₹10.70 करोड़
  • दूसरा दिन (पहला शनिवार): ₹20.20 करोड़
  • तीसरा दिन (पहला रविवार): ₹10.44 करोड़ (दोपहर तक)
  • कुल (3 दिन का भारत नेट कलेक्शन): ₹41.34 करोड़

सितारे ज़मीन पर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फ़िल्म के शुरुआती दिनों के मज़बूत प्रदर्शन ने इसके थिएटर रन के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया है। “सितारे ज़मीन पर” ने अपने पहले दो दिनों में दुनिया भर में ₹50.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें भारत में कुल कलेक्शन ₹37.00 करोड़ और विदेशों में ₹13.00 करोड़ शामिल हैं। तीसरे दिन के विश्वव्यापी आंकड़े अभी आना बाकि है।

सितारे ज़मीन पर फिल्म के बारे में

आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित “सितारे ज़मीन पर” को भारत में पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ए.ए. फ़िल्म्स द्वारा वितरित की गई है।

फिल्म से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • फिल्म का नाम: सितारे ज़मीन पर
  • निर्देशक: आर. एस. प्रसन्ना
  • स्क्रीनप्ले: दिव्य निधि शर्मा
  • प्रमुख कलाकार: आमिर खान, जेनेलिया डिसूज़ा, दर्शील सफ़ारी, सोरेन फुल्टन
  • निर्माता: आमिर खान, अपर्णा पुरोहित
  • संगीत: शंकर-एहसान-लॉय (गीत), राम संपत (बैकग्राउंड स्कोर)
  • बैनर: आमिर खान प्रोडक्शन्स
  • रिलीज़ डेट: 20 जून 2025
  • समयावधि: 2 घंटे 35 मिनट
  • भाषा: हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *