Kapkapiii VS Kesari Veer Box Office Collection Day 3: सुनील शेट्टी और श्रेयश तलपड़े की फिल्मे बुरी तरह पिट रही, रविवार भी ठंडा कमाई के मामले में

Kesari Veer VS Kapkapiii Box Office Collection Day 3: पहले 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को हिंदी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। दोनों ही फिल्मों की टिकट खिड़की पर शुरुआत धीमी रही है, तीसरे दिन रविवार को केसरी वीर और कपकपी से अच्छा करने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन…

Kapkapiii VS Kesari Veer Box Office Collection
Kapkapiii VS Kesari Veer Box Office Collection

Kesari Veer VS Kapkapiii Box Office Collection Day 3: पहले 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को हिंदी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। दोनों ही फिल्मों की टिकट खिड़की पर शुरुआत धीमी रही है, तीसरे दिन रविवार को केसरी वीर और कपकपी से अच्छा करने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन कलेक्शन के जो ताजा आकड़े आ रहे हैं, उनको देखकर लगता है की ऐसा करने में यह फ़िल्म असफल रही है।

पहले दो दिनों में कपकपी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 54 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर केसरी वीर ने पहले दो दिनों में लगभग 51 लाख रुपये की कमाई की है। तो चलिए इन दोनों फिल्मों के तीसरे दिन रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते है।

बॉक्स ऑफिस पर नजर डालने से पहले दोनों फिल्मों के अभिनेताओं के बारे में जान लेते हैं। केसरी वीर में सुनील शेट्टी, आदित्य पंचोली और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं और कपकपी में श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर मुख्य भूमिका में हैं। दोनों ही फ़िल्में शुक्रवार को 23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई है

केसरी वीर का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

केसरी वीर से तीसरे दिन पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले सूत्रों से जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े मिल रहे हैं, वे बहुत निराशाजनक है। Sacnilk के अनुसार केसरी वीर ने तीसरे दिन चार 4:00 बजे तक लगभग ₹14,00,000 का नेट कलेक्शन किया है।

सुबह के शो में और दोपहर के शो में थियेटर्स में कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 9.64% रही है श्याम के शो और रात के शो के आंकड़े अभी आना बाकी है। तो अंदाज़न फ़िल्म का कलेक्शन लगभग ₹30,00,000 के करीब जा सकता है।

कपकपी का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कपकपी ने पहले 2 दिन यानी कि शुक्रवार को ₹26,00,000 का नेट कलेक्शन और शनिवार को ₹28,00,000 का नेट कलेक्शन किया हैं। फ़िल्म का टोटल नेट कलेक्शन से ₹54,00,000 रहा है।

कपकपी से तीसरे दिन पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹30,00,000 का नेट कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही है। इससे ज्यादा का कलेक्शन करना फ़िल्म के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। हालांकि फ़िल्म के कलेक्शन के आंकड़े श्याम 10:00 बजे के बाद ही पता लगेंगे।

Note: फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े विभिन्न स्रोतों से प्राप्त किए जाते हैं। यह आंकड़े अनुमानित है, और वास्तविक कपड़ों से भिन्न हो सकते हैं। इनके पूरी तरह सही होने का हम कोई दावा नहीं करते है।

Similar Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *