उड़िया फिल्म सुपरस्टार बाबुशान मोहंती की हॉरर-थ्रिलर फिल्म Bou Buttu Bhuta बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और जमकर पैसा छाप रही है। यह फिल्म 12 जून को रिलीज़ हुई, फिल्म को दर्शकों से तगड़ी प्रतिक्रिया और प्यार मिल रहा है।
जिसके चलते इसको लोगो की फिल्मी चर्चा में जगह मिली और वर्ड ऑफ माउथ बहुत ही मजबूत बना है। जिसके चलते फिल्म पहले हफ्ते में ही ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। आइये जानते है फिल्म की कमाई के बारे में।

Bou Buttu Bhuta पहले सप्ताह में ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर, कमाए 6 करोड़ से ज्यादा
फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन गुरुवार को ₹40 लाख की नेट कमाई की थी। इसके बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने मिली।
यह ग्रोथ के साथ आगे बढ़ी और शनिवार को फिल्म ₹1 करोड़ के आकड़े पर पहुंची। रविवार को 25% की ग्रोथ के साथ ₹1.25 करोड़ की कमाई की।
पहले चार दिनों में गुरुवार से रविवार तक कुल ₹3.10 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।
सोमवार को मात्र 20% की गिरावट के साथ ₹1.05 करोड़ कमाए, जबकि मंगलवार को ₹1 करोड़ और बुधवार को भी सिर्फ 10% की गिरावट के साथ ₹90 लाख की कमाई की।
इस तरह फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में कुल ₹6.05 करोड़ नेट का आंकड़ा छू लिया है।
इसके साथ ही बाबुशान मोहंती की फिल्म Bou Buttu Bhuta पहले हफ्ते में ही ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

Bou Buttu Bhuta बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन के हिसाब से
दिन | भारत में नेट कलेक्शन |
---|---|
गुरुवार | ₹40 लाख |
शुक्रवार | ₹45 लाख |
शनिवार | ₹1 करोड़ |
रविवार | ₹1.25 करोड़ |
सोमवार | ₹1.05 करोड़ |
मंगलवार | ₹1 करोड़ |
बुधवार | ₹90 लाख |
कुल | ₹6.05 करोड़ |
उड़िया फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी सफलता
जगदीश मिश्रा द्वारा निदेशित यह फिल्म बौ बुट्टू भुता ने पहले ही हफ्ते में ब्लॉकबस्टर बन कर उड़िया फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी सफलता हासिल की है। दूसरे वीकेंड में भी इस फिल्म के प्रदर्शन में सुधर और अच्छी कमाई करने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ से प्रतिस्पर्धा हो सकती है, पर दोनों फिल्मों की ऑडियंस अलग-अलग होने के कारण दोनों साथ में चल सकती हैं।

Bou Buttu Bhuta फिल्म के बारे में
Bou Buttu Bhuta उड़िया भाषा की हॉरर फिल्म है, जिसे जगदीश मिश्रा ने निर्देशित किया है और इसमें बाबुशान मोहंती मुख्य भूमिका में है और साथ ही अर्चिता रिंकी, अपराजिता मोहंती, मंगू कुमार साहू, जगन्नाथ सेठ भी सह भूमिका में है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को मोहम्मद इमरान ने लिखा है। फिल्म 12 जून 2025 को सिनेमा में रिलीज़ हुई है।
अस्वीकरण: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डेटा विभिन्न स्रोतों और शोध से एकत्र किया जाता है। ये कलेक्शन के आंकड़े अनुमानित हैं और बॉक्सऑफिस इंडेक्स डेटा की प्रामाणिकता के बारे में कोई दावा नहीं करता है।